{"_id":"5cc5ea5dbdec22072b5a4280","slug":"filed-a-suit-against-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के खिलाफ वाद दायर, 23 को पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के खिलाफ वाद दायर, 23 को पेशी
Sun, 28 Apr 2019 11:35 PM IST
Praveen Singh
न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच
Published by: Praveen Singh
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दीवानी कचहरी बहराइच में वाद दायर किया गया है। इस मामले में 23 मई को पेश होेने के लिए राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है।
उधर, वाद दायर करने वाले महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने इस मामले में केस दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र सौंपा है। अयोध्या श्रीराम मंदिर बनाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर उर्फ कुंवर अभि विक्रम सिंह ने दीवानी कचहरी के सत्र न्यायालय पर प्रार्थना पत्र देकर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
भवानी ठाकुर ने अपने पत्र में कहा है कि राहुल गांधी वोट हासिल करने के लिए झूठ बोलते हैं। हिंदू जनभावनाओं को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 25 सितंबर 2018 को दोपहर में टीवी पर उन्होंने देखा कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में रामसेतु को काल्पनिक बताया। इसके अलावा अलग-अलग तिथियों में राहुल गांधी के परिवार सहित धार्मिक मामले में आपत्तिजनक तस्वीरें भी देखने को मिलीं।
विज्ञापन
उनकी इस तरह की अनर्गल धार्मिक टिप्पणियों से जनभावनाएं आहत हुई हैं। मामले का संज्ञान में लेते हुए न्यायालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 23 मई को पेश होने का निर्देश दिया है।
उधर, पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर उन्हें भी पत्र सौंपकर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। प्रार्थना पत्र की जांच करवाई जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।