फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fight over tree dispute, woman dies

Bahraich News: पेड़ के विवाद में मारपीट, महिला की मौत

Wed, 27 Mar 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 27 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fight over tree dispute, woman dies
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौकसाहार के मजरा जाफरपुरवा में रविवार की शाम पेड़ लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद में एक-पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।
विज्ञापन




खैरीघाट थाना क्षेत्र के जाफरपुरवा निवासी सफीक (67) का गांव निवासी रईस के साथ पापुलर का पेड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई। सफीक के साथ विवाद होता देख बचाने दौड़ी उनकी पत्नी (65) को भी विपक्षियों ने पीट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विपक्षी रईस, अरबी, नसीम, जव्वाद व अंशुल निशा पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed