{"_id":"618ab50c88393451b61ed566","slug":"fight-between-two-sides-17-sued-bahraich-news-lko6037039123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, 17 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, 17 पर मुकदमा
विज्ञापन
बिछिया के बिहारीपुरवा में महिला की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। बिहारीपुरवा गांव में जादू-टोने के शक में गांव के ही युवक ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी के हाथ में खून से लथपथ लाठी को देखकर आगबबूला हो उठे। परिवारीजनों ने आरोपी को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
सुजौली थाना क्षेत्र के बिहारीपुरवा गांव निवासी शांति देवी (80) पत्नी स्व. हीरालाल रोज की तरह सोमवार की रात को खाना खाकर घर में सो रही थी। रात लगभग दो बजे के आसपास अचानक महिला तेज-तेज चीखने लगी। परिजन उठकर पास आए तो देखा कि गांव निवासी पवन कुमार वृद्धा को लाठी से पीट रहा था। परिजनों ने तत्काल उसको पकड़कर अलग किया और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुस्साएं परिवारीजनों ने युवक को बंधक बनाया और उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नशे में था हत्या का आरोपी
मृतका के पौत्र विजय कुमार ने बताया कि हत्याआरोपी नशे की हालत में था। अधिक नशे में होने के कारण उसने घटना को अंजाम दिया है। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आरोपी भेजा गया जेल
जांच के दौरान प्रथम दृष्ट्या सामने आया है कि आरोपी युवक बीमार चल रहा है। उसको शक था कि मृतक महिला जादू-टोना करती है। जादू-टोने के शक में युवक ने महिला की हत्या कर दी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। -सुरेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सुजौली