फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fertilizer was being taken to Nepal, two were caught, 13 absconded

Bahraich News: नेपाल ले जा रहे थे खाद, दो दबोचे गए, 13 फरार

Fri, 11 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer was being taken to Nepal, two were caught, 13 absconded
15 बोरी यूरिया बरामद, खाद बेचने वालों की तलाश शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। नेपाल बाॅर्डर किनारे स्थित खाद विक्रेताओं की मिलीभगत के चलते नेपाल में खाद की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को सीमा के समतलिया एसएसबी चौकी के पास खाद ले जाते समय दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस दौरान 13 तस्कर भागने में सफल रहे। कृषि और एसएसबी की इस संयुक्त कार्यवाही से तस्करों में हड़कंप है। कृषि टीम ने तस्करों को खाद बेचने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
भारत-नेपाल सीमा पर खाद का प्रयोग कच्ची शराब बनाने समेत कई आपराधिक गतिविधियों में होता है। जिसके चलते बाॅर्डर पर जमकर खाद की तस्करी की जा रही है। शुक्रवार को 15 नेपाली तस्कर सर पर खाद लाद कर बॉर्डर पार करवा रहे थे। लेकिन इसी दौरान संयुक्त टीम ने दो तस्करों को दबोच लिया। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया की नवाबगंज थाना क्षेत्र के एसएसबी समतलिया चौकी के पास खाद तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 646/2 के पास 15 नेपाली तस्कर सर पर खाद लेकर जाते दिखे। जिन्हें एसएसबी जवानों ने दौड़ाया। इस दौरान 13 तस्कर खाद फेंककर फरार हो गए। वहीं दो तस्करों को एसएसबी जवानों ने दबोच लिया। तस्करों की पहचान नेपालगंज के जिला बांके के पिपरहवा निवासी नीरज धोबी और संदीप के रूप में हुई है। मौके से 15 बोरी यूरिया बरामद हुई है। तस्करों को नवाबगंज थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। छापेमारी टीम में उप संभागीय कृषि अधिकारी सदर उदय संकर सिंह, नानपारा सुधीर कुमार, एसएसबी टीम से महेंद्र मीणा, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इनसेट
गुलहरिया से जुड़ रहे तार, जांच शुरू
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया की तस्करों ने गुलहरिया गांव के किसी दुकानदार से खाद लेने की बात कही है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। तस्करों के साथ मिलीभगत करने वाले दुकानदारों को बक्शा नहीं जाएगा। जांच में को दोषी मिलेगा, उसका खाद लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही मुकदमा लिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी को खाद तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने को निर्देशित किया गया है। साथ ही तस्करों को खाद बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। बाॅर्डर किनारे बिना आधार और ई-पाॅस मशीन खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। -मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed