फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fertilizer sold without stock register

Bahraich News: बिना स्टॉक रजिस्टर बेच डाली खाद, चार के लाइसेंस निलंबित

Wed, 03 Jan 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 03 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer sold without stock register
कृषि विभाग की पांच टीमों ने उर्वरक की 67 दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर पांच बिक्रेताओं को जारी हुआ नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। शासन के निर्देश पर बुधवार को कृषि विभाग की पांच टीमों ने उर्वरक की 67 दुकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान चार उर्वरक विक्रेता बिना स्टॉक रजिस्टर के बिक्री करते मिले। जिस पर उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं पांच उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी करते हुए 30 स्थानों से नमूने जांच के लिए भेेजे गए।

जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि 67 दुकानों पर छापा मारा गया। जिसमें मौर्य बीज भंडार बेहड़ा, जितेंद्र निषाद खाद भंडार बलवापुर, धनगड़ ट्रेडर्स सेमरी घटही, व सुहाना एग्रो इंटरप्राइजेज परसीपुरवा की दुकान में भारी कमी मिली। उर्वरक विक्रेता स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर नहीं दिखा सके, जिसके बाद सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

वहीं वाल्मीकि मौर्य खाद भंडार इमामगंज, किसान ट्रेडर्स वंशपुरवा, शिवेंद्र खाद-बीज भंडार निबुआरी, जब्बार अली खाद भंडार बलवापुर व साधन सहकारी समिति बेहड़ा की दुकानों पर खाद का रखरखाव सही नहीं मिला, जिस पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। कृषि अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 30 उर्वरक के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed