फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fault occurred in underground 33kV line, supply stopped

Bahraich News: भूमिगत 33केवी लाइन में आया फाॅल्ट, आपूर्ति ठप

Thu, 03 Jul 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Jul 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fault occurred in underground 33kV line, supply stopped
नवाबगंज में अंडरपास विद्युत लाइन में फाल्ट होने पर की जा रही खाेदाई। 
नवाबगंज (बहराइच)। नानपारा मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर 33केवी भूमिगत लाइन में फाॅल्ट आने से बीते मंगलवार की देर रात से कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को भी आपूर्ति बहाल न होने से विकासखंड क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की डेढ़ लाख से अधिक की आबादी इस भीषण गर्मी में बिजली-पानी को लेकर परेशान है।
विज्ञापन

नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास मंगलवार की देर रात तीन बजे 33केवी भूमिगत बिजली की लाइन में फाॅल्ट आ गया। इससे नवाबगंज विकास क्षेत्र के ढाई सौ गांव की एक लाख से अधिक आबादी के घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह रात को जागकर बिताया, सुबह होते ही सभी उपकेंद्र से संपर्क करने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को जानकारी हुई कि भूमिगत लाइन में फाॅल्ट आने से समस्या हुई है। ग्रामीण इम्तियाज खान, शकील अहमद, नफीस अहमद, मेराज आदि का कहना है कि बिजली की समस्या काफी दिनों बनी हुई है। इधर, दो दिनों से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बीते मंगलवार की देर रात से फिर परेशानी हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली ठप होने से पेयजल की समस्या तो बनी हुई है, साथ बिजली के सभी उपकरण भी बेकार पड़े हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं है, जिससे खासी परेशानी हो रही है। उपकेंद्र से जेई बृजेश गुप्ता ने बताया कि भूमिगत केबिल में फाॅल्ट आने से परेशानी हुई है। केबल ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई, इसलिए इसे बदलने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है, कोशिश है कि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति पूर्व की भांति संचालित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी लाइन टूटने से गुल हुई बिजली

बौंडी (बहराइच)। हाईवे स्थित रमपुरवा चौकी के पास गुजरी हाईटेंशन लाइन बुधवार की दोपहर दो बजे अचानक जलने लगी। देखते ही देखते लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र पर दी। सूचना मिलने पर उपकेंद्र कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लाइन टूटने से ग्राम पंचायत राजा रहुआ के चुनहा, हनुमानदास पुरवा, अहमदपुर, घोसियनपुरवा समेत कई गावों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फखरपुर के एसडीओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल शटडाउन ले लिया गया था। लाइनमैन को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही तार को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed