{"_id":"5ccb2dabbdec22076d2041cc","slug":"fatima-did-the-cbse-inter-district-district-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई इंटर में फातिमा ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई इंटर में फातिमा ने किया जिला टॉप
Thu, 02 May 2019 11:19 PM IST
Praveen Singh
amarujala Bureau/Bahraich
amarujala Bureau/Bahraich
Published by: Praveen Singh
Updated Thu, 02 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल गुरुवार को दोपहर में घोषित हुआ तो मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। इसमें गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा फातिमा मेंहदी 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में अव्वल रही। जबकि संत पथिक विद्यालय के छात्र अर्जुन माहेश्वरी ने 96.4 प्रतिशत व बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र सुधांशु पांडेय ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। जिले में सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम 92 फीसदी रहा। रिजल्ट के बाद मेधावी छात्रों के घरों में जश्न का माहौल दिखा। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
सीबीएसई ने इस बार भी इंटर का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल के पहले घोषित कर दिया है। गुरुवार को दोपहर में बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले के छात्र खुशी से उछल पड़े। जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त चार इंटरमीडिएट कॉलेज हैं। इनमें बुद्धा पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल और संत पथिक विद्यालय शामिल हैं। इन चारों कॉलेजों के लगभग 300 छात्र इस बार बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे।
इनमें से 92 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता हासिल हुई है। परीक्षा में इस बार फिर छात्राओं ने अपनी मेधा प्रदर्शित की, जबकि छात्र एक कदम पीछे रह गए। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा फातिमा मेंहदी 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में मेधावियों की श्रेणी में सबसे ऊपर रही। संत पथिक विद्यालय के छात्र अर्जुन माहेश्वरी 96.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र सुधांशु पांडेय ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इन सभी मेधावियों के घरों पर परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद जश्न का माहौल रहा। स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी, अभिभावक भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। सभी ने मेधावी लाडलों को सफलता की बधाई देते हुए खुद मुंह मीठा कराया।