फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Father-in-law molested, husband gave triple talaq

Bahraich News: ससुर ने की छेड़खानी, पति ने दे दिया तीन तलाक

Mon, 19 Jun 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 19 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law molested, husband gave triple talaq
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली निवासी एक महिला ने अपने ससुर व देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका देवर यौन शोषण कर रहा था। वहीं ससुर ने भी छेड़खानी की कोशिश की। पति से शिकायत की तो उसने तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोंडा जिले के कोतवाली नगर निवासी एक महिला का विवाह कोतवाली नानपारा निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पति दहेज के लिए उससे मारपीट करता था और तीन तलाक की धमकी देता था। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान देवर ने यौन शोषण किया और बताने पर घर से निकलवाने की धमकी दी। वहीं ससुर ने भी उसके साथ छेड़खानी की। जिस पर उसने पति को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

नाराज पति ने उसे दहेज न लाने और परिजनों पर आरोप लगाने की बात कहते हुए तीन तलाक दे दिया। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed