फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   father cut his daughter into six pieces upset with love affair In Bahraich

बेटी के किए छह टुकड़े: सिर, हाथ-पैर किए अलग, एक घंटे तक कटी लाश के पास बैठा रहा बाप; इसलिए खुशबू को मार डाला

Tue, 03 Sep 2024 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Sep 2024 10:18 AM IST
सार

यूपी के बहराइच जिले में पिता ने बेटी को मार डाला। पिता ने बांके से बेटी के शरीर के छह टुकड़े कर दिए । इसके बाद बेटी के सिर को हाथ में ऊपर उठाए घर के बाहर एक घंटे तक बैठा रहा। 

विज्ञापन
father cut his daughter into six pieces upset with love affair In Bahraich
पिता ने की बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के लक्ष्मनपुर मटेही के मजरा हंसपुर निविया गांव में किशोरी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने उसकी बांके से शरीर के छह टुकड़े कर हत्या कर दी। उसके सिर को हाथ में ऊपर उठाए घर के बाहर एक घंटे तक बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार में ले लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को नईम खान बेटी खुशबू (17) को घर से खींचकर बाहर लाया और आधे घंटे तक बांके से वार करता रहा। उसने किशोरी के सिर, हाथ, पैर अलग कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की। 
विज्ञापन


एक घंटे तक शव के पास बैठा उसे देखता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी का गांव निवासी एक युवक से काफी अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते पिता की पूरे गांव में बदनामी हो रही थी। पिता ने किशोरी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से भागने के चक्कर में हुई हत्या
पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ तीन-चार बार भाग चुकी थी। मोतीपुर व नानपारा थाने में केस दर्ज हुए थे। सोमवार को उसकी युवक के साथ फिर भागने की तैयारी थी। इसके चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के समय खेत पर थे घर के अन्य सदस्य
वारदात के समय किशोरी की मां जाबरून निशा अपनी बेटियों के साथ खेत पर काम करने गई थी। छोटा भाई स्कूल पढ़ने गया था। खुशबू चार बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed