{"_id":"642476c8884a5f7e630d27a6","slug":"father-and-son-arrested-for-smuggling-by-car-41-lakh-ganja-recovered-bahraich-news-c-13-1-155332-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार से तस्करी कर रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार, 41 लाख का गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार से तस्करी कर रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार, 41 लाख का गांजा बरामद
Wed, 29 Mar 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर/रुपईडीहा(बहराइच)। जिले में और बाॅर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी किस कदर हो रही है, इसकी एक बानगी बुधवार को देखने को मिली। बुधवार को फखरपुर पुलिस ने स्वाॅट व सर्विलांस टीम के साथ मिलकर लग्जरी कार से गांजे की तस्करी करने वाले पिता-पुत्र समेत चार को दबोचा। दबोचे गए तस्करों के पास से पुलिस ने 41 किलो गांजा बरामद किया है।
इस अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 41 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं नेपाल पुलिस को भी तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है और नेपाल में 234 किलो गांजे की भारी खेप के साथ नेपाल पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है जिसमें से चार भारतीय युवक हैं। इतनी भारी मात्रा में फखरपुर और नेपाल में गांजा मिलने से जिले में हड़कंप है।
मंगलवार की रात मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ फखरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब लग्जरी कार से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गांजे की खेप व तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें एक पिता-पुत्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
फखरपुर थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी अनुज त्रिपाठी, आरक्षी साहब सिंह, अजीत सिंह ने एक संदिग्ध कार को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरन कार से 41 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान ग्राम पंचायत बुबकापुर के मजरा कोड़री निवासी पिता-पुत्र राम मनोहर यादव व बलिराम यादव और कुलदीप उर्फ मोनू शुक्ला व बुधसागर मिश्रा के रुप में हुई है। सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
भारत-नेपाल बार्डर पर तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को नेपाल पुलिस ने भी 234 किलो गांजे के साथ चार भारतीयों समेत पांच को गिरफ्तार किया है। नेपाल के मोरंग के डीएसपी रंजन कुमार दहाल ने बताया कि रंगोली नगर पालिका-2 में 150 किलो गांजे के साथ भारत के अररिया निवासी दीपक झा व सिंतकध सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनकी निशानदेही पर बीर बहादुर कार्की के घर से 84 किलो गांजा बरामद किया गया है। यहां से दो भारतीय तस्करों प्रबदीन पासवान व विष्णुकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग दो करोड़ 34 लाख रुपए है।