{"_id":"69ceaeb1d8a02c6e4f0a48d0","slug":"farmers-worried-after-seeing-the-movement-of-clouds-bahraich-news-c-104-1-slko1011-119129-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बादलों की आवाजाही देख किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बादलों की आवाजाही देख किसान चिंतित
Thu, 02 Apr 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
इकौना के महदेईया गांव में सरसो की मड़ाई करते किसान।
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिनों से तेज हवा के साथ बादलों की आवाजाही जारी है। ऐसे में बारिश की आशंका में किसान चिंतित हैं। किसान खेत में खड़ी सरसों व गेहूं की फसल को समेटने में जुट गए हैं, मड़ाई तेजी से का जा रही है।
तराई में गेहूं व सरसों की फसल पक कर तैयार है। किसान दोनों फसलें काटकर उनकी मड़ाई कर रहे हैं, लेकिन इस बादलों के उमड़ने-घुमड़ने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। किसान तैयार फसल बर्बाद होने की आशंका में चिंतित हैं, इसलिए तेजी से गेहूं व सरसों की कटाई व मड़ाई कर रहे हैं।
महदेईया गांव निवासी किसान रघुवर दयाल ने बताया कि तीन बीघा सरसों की फसल पक कर तैयार है। मौसम परिवर्तन देख फसल काट रहे हैं। सुरेश कुमार ने बताया कि अगर बारिश हो गई तो सरसों व गेहूं की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
बेलहा राघव निवासी किसान उदय चंद मिश्रा व बगही निवासी जटाशंकर ने बताया कि फसल की मड़ाई कर रहे हैं। तेज हवा के बीच अगर बारिश हुई तो खड़ी फसल गिर जाएगी। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को होगा।