फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers should be informed about the losses due to agricultural laws

किसानों को बताए कृषि कानून से होने वाले नुकसान

Thu, 24 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be informed about the losses due to agricultural laws
बहराइच। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को खुटेहना चौराहे पर कृषि कानूनोें के विरोध मेें चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन

चौपाल में मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक केके ओझा व छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव रहे। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस भीषण ठंड मेें किसानों के आंदोलन को एक माह पूरे होने को है, लेकिन पूंजीपतियों की गोद में खेल रहे देश के प्रधानमंत्री अन्नदाताओं की मांगों पर विचार तक नहीं कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कुछ बड़बोले नेता प्रायोजित तरीके से झूठ फरेब का सहारा लेते हुए कृषि कानून को लेकर आम जनमानस को भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न हुआ है। निवर्तमान छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और मजदूर पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व युवा नेता रामजी यादव ने कहा कि मौजूदा समय भ्रष्टाचार चरम पर है। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जिला पंचायत के करोड़ों के टेंडर नियम विरुद्ध अधिकारियों व भाजपा नेताओं की साठगांठ से चहेते ठेकेदार को बेचे जा रहे हैं। चौपाल के दौरान पदाधिकारियों ने कृषि कानून के नुकसान के बारे में किसानों को बारीकी से अवगत कराकर उसने किसान आंदोलन में सहयोग व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 25 दिसंबर को होने वाले किसानों के बीच अलाव के साथ चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर प्रमोद सिंह जादौन, पंकज मिश्रा, जितेंद्र दीक्षित, बलदेव पाठक, रामकुमार यादव, लल्लू यादव, कालीप्रसाद मिश्रा, मिज्जन अली, बलबीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed