फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers protest against power cuts

Bahraich News: बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against power cuts
मटेरा के गुरुगुजपुरवा पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन (किरन) के लोग। - फोटो : अमर उजाला
मटेरा। विद्युत उपकेंद्र मटेरा के गुरगुज पुरवा गांव में लगभग एक माह से जारी अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (किरन) के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गांव में पिछले एक माह से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पुनीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनुज यादव, बाराबंकी जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह, आलोक सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार साहू, बहराइच जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल सैनी, राम अवतार निषाद, राम लखन निषाद, चंद्रमा राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed