फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers blossom due to rain

बारिश से किसानों के खिले चेहरे

Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers blossom due to rain
बहराइच में गुरुवार तड़के बूंदाबांदी के बाद विजौवापुर गांव में गिरी सरसो की फसल। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में शुक्रवार को हुई बरसात से ठंड बढ़ गई। बारिश के साथ तेज चमक से पयागपुर में एक मकान पर बिजली गिर गई। जिससे बिजली के उपकरण जल गए। बारिश होने के कारण बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब पांच घंटे तक लोगों को बिजली की किल्लत से परेशान होना पड़ा। बारिश से गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा पहुंचा है। जबकि सरसों व आलू की फसल को मामूली नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

तराई में गुरुवार को खिली धूप के बाद मौसम सामान्य होने लगा था। देर रात अचानक तेज हवा चलनी शुरू हो गईं। तेज हवाओं के चलने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। जिसे देख किसान भी डर गए। शुक्रवार की भोर में बारिश शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बीच ही पयागपुर के कोट बाजार निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा के मकान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर में लगे उपकरण भी जल गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

बौंडी क्षेत्र के बिजौव्वापुर गांव के ग्रामीण बारिश से काफी खुश हुए। गेहूं की बोवाई जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में की गई है। गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा पहुंचा है। वहीं सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सरसों की फसल कुछ स्थानों पर पक चुकी थी। उसके भीगने के कारण अब किसानों को कुछ इंतजार करना पड़ेगा। सरसों के फूल गिरने से भी फसल को नुकसान हुआ है। आलू की फसल की सुरक्षा के लिए किसान कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर उसी अनुसार बचाव कार्य शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने रोका मरम्मत का काम
बहराइच। जिले में पॉवर हाउस और पारेषण केंद्रों की मरम्मत के कार्य को देखते हुए बिजली की आपूर्ति को शुक्रवार को ठप रखा जाना था। विद्युत पारेषण खंड के उप खंड अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मरम्मत का काम शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक शट डाउन लेकर किया जाना था। इससे बहराइच के बख्शीपुरा, बहराइच शहर, बशीरगंज, अस्पताल चौराहा, कल्पीपारा, रिसिया, उलटहवा और रंजीतपुर से होने वाली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रखी जाती। मगर बारिश होने के कारण बिजली की आपूर्ति पहले से ही प्रभावित हो गई थी। ऐसे में अब मरम्मत का काम शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed