{"_id":"68fd1781c2a6a1003f0563d8","slug":"farmers-are-fearlessly-burning-stubble-in-nawabganj-bahraich-news-c-98-1-slko1009-138638-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नवाबगंज में किसान बेखौफ जला रहे पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नवाबगंज में किसान बेखौफ जला रहे पराली
Sun, 26 Oct 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के खेतों में जलाई जा रही पराली। -संवाद
नवाबगंज। क्षेत्र के किसान खुलेआम खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद किसान धान की कटाई के बाद बची पराली में आग लगा दे रहे हैं। इसका असर न सिर्फ खेतों की उर्वरता पर पड़ रहा है, बल्कि धुएं से वायु प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है।
विकास खंड के रामनगर, तेजा फांटा, नौबस्ता सहित कई गांवों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। समाजसेवी राजिंदर और अनिल कुमार ने बताया कि किसानों को कई बार समझाया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पराली जलाने से तुरंत खेत साफ हो जाते हैं, इसलिए किसान निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।
उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि पराली जलाने की शिकायतें मिली हैं। क्षेत्र में जांच कर दोषी किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।