फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer was be protested

किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 22 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer was be protested

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की पंचायत सोमवार को कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर हुई। इस मौके पर मेड़बंदी, खाद, बीज, बिजली आदि की समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

विज्ञापन


किसान नेताओं ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी और किसान सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। यहां पर पंचायत करते हुए सभी ने धरना दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि विकासखंड हुजूरपुर के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर पर चिकित्साधिकारी के न होने से लोगों को इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है। प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा कि गुदुवापुर में चरागाह की पैमाइश का मामला अरसे से लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण कब्जे बढ़ गए हैं। ऐसे में पैमाइश कराकर मेड़बंदी और पौधरोपण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रवी की फसल खेतों में खड़ी है। लेकिन किसानों को गेहूं और मक्का का जो बीज सब्सिडी के तहत दिया गया था, उस सब्सिडी की राशि अब तक किसानों के खाते में नहीं पहुंची है।


पंचायत को जिला महासचिव मोहनलाल वर्मा, तहसील अध्यक्ष रामनरायन पांडेय, महासचिव प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। सभी ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed