फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer's red topped in public service commission examination

लोक सेवा आयोग परीक्षा में किसान का लाल यूपी में अव्वल

Sun, 05 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer's red topped in public service commission examination
बहराइच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता हिंदी परीक्षा में बहराइच के लाल ने बाजी मारी है। उन्होंने यूपी में प्रथम स्थान हासिल कर जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर कॉलेज व जिलेवासियों में हर्ष है। कॉलेज व घरों में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

पयागपुर तहसील क्षेत्र के बैनी गांव निवासी पुत्तीलाल त्रिपाठी किसान हैं। इनके बेटे सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ने राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता हिंदी परीक्षा में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सत्येंद्र ने स्नातक की परीक्षा किसान पीजी कॉलेज बहराइच व परास्नातक की परीक्षा एमएल केपीजी कॉलेज बलरामपुर से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पर परचम लहराने वाले छात्र ने सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरू डॉ. प्रकाश चंद्र गिरि व नीरज कुमार पांडेय के साथ माता-पिता को दिया है। किसान पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह इस जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि साहित्यिक क्षेत्र में यहां के किसी छात्र ने देश के सबसे बड़े प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed