फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer movement: Police's eye on leaders

किसान आंदोलन : नेताओं पर पुलिस की नजर

Mon, 25 Jan 2021 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer movement: Police's eye on leaders
बहराइच। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों द्वारा घोषित आंदोलन व ट्रैक्टर रैली को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। किसान नेताओं के साथ ही आंदोलन को समर्थन देने वाले सहयोगी राजनीतिक दलों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बड़े नेताओं के घरों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी का कहना है कि कोई भी जुलूस व रैली नहीं निकाली जाएगी। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को गति देने के लिए जिले में भाकियू ने ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा भी जगह-जगह चौपाल लगाकर रैली निकालले की रणनीति पर काम किया जा रहा था। पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कैसरगंज क्षेत्र में कई जगह चौपाल लगाई। इसके माध्यम से ट्रैक्टर रैली निकालने पर चर्चा की गई। मगर किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने मटेरा से सपा विधायक व पूर्व मंत्री यासर शाह, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव समेत अन्य नेताओं के घरों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं, बसपा नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कांग्रेस की रणनीति पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में कोई भी रैली या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। अगर किसी ने जबरन रैली निकालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed