फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer movement also sponsored on the lines of Shaheen Bagh: Rajbhar

शाहीन बाग की तर्ज पर किसान आंदोलन भी प्रायोजित : राजभर

Wed, 16 Dec 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer movement also sponsored on the lines of Shaheen Bagh: Rajbhar
बहराइच। जिले के प्रभारी मंत्री और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को जिला कोर कमेटी की बैठक की। प्रभारी मंत्री ने किसान आंदोलन को शाहीन बाग की तरह प्रायोजित बताया। इसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोली।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिला कोर कमेटी के साथ बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं संग पार्टी की मजबूती आदि पर मंथन भी किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि किसान आंदोलन में कोई भी किसान नहीं आ रहा है। ये शाहीन बाग की तरह एक प्रायोजित आंदोलन चलाया जा रहा है। सरकार किसानों के हित के लिए कृषि कानून लाई है, मगर विपक्ष किसानों को बरगलाकर राजनीति करने का काम कर रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, सांसद अक्षयबर लाल गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में 11 दिव्यागंजनों को ट्राई साइकिल व यूडीआईडी कार्ड और आठ पात्रों को पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान का स्वीकृति पत्र दिया। इसके साथ ही ठंड व शीतलहरी से बचाव के लिए 11 दिव्यागंजनों सहित 19 लोगों को कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार सदर राजकुमार, दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी एके गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed