फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Families immersed in sorrow due to the death of devotees in Purnagiri

Bahraich News: पूर्णागिरी में श्रद्धालुओं की मौत से गम में डूबे परिवार

Thu, 23 Mar 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Families immersed in sorrow due to the death of devotees in Purnagiri
दरहिंया में बिलखते मृतक मायाराम के परिजन। -संवाद
बहराइच। नवरात्र के पहले दिन मां पूर्णागिरी का दर्शन करने रामगांव थाना क्षेत्र से श्रद्धालुआं का एक जत्था गया था। दर्शन के बाद वापस आते समय मार्ग किनारे खड़े जत्थे के कुछ श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की एक निजी बस ने रौंद दिया। इस हादसे में जिले के तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं जिसमें से दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते की गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजन बिलख रहे हैं और पूरे गांव में मातम पसर गया है। सभी मृतक व घायल एक ही गांव के हैं।बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र से लगभग 50 लोगों का एक जत्था उत्तराखंड के पूर्णागिरी गया था। जत्थे में सोहरवा, बेगमपुर, गुल्हरिया, भगवानपुर आदि गावों के श्रद्धालु शामिल थे। नवरात्र के पहले दिन माता पूर्णागिरी के दर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह सभी श्रद्धालु अपने घर वापस आ रहे थे। उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर के थुलीगढ़ में सभी श्रद्धालु मार्ग के किनारे खड़े थे। इसी दौरान उत्तराखंड की एक निजी बस अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं पर चढ़ गयी। इसमें रामगांव थाना क्षेत्र के सोहरवा ग्राम पंचायत के मजरा दरहिया निवासी तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सोहरवा के दरहिया निवासी प्रगतिशील किसान लालता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हादसे में दरहिया निवासी मायाराम(30), रामदेई(48) व बद्री(45) की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं गांव निवासी बद्री की पत्नी कौशल्या(44), कुसुम व रामसूरत गंभीर रुप से घायल हो गये जिनका इलाज वहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। इस संबंध में रामगांव थाना प्रभारी अमितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना मिली है। पुलिस परिजनों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन


गांव में मातम, हर ओर सुनायी पड़ रही चीखें
भीषण हादसे की सूचना मिलने के बाद से सोहरवा के मजरा दरहिया में मातम है। एक ही दिन हुई तीन मौतों से पूरा गांव दहल उठा है। मृतक मायाराम की पत्नी हादसे की सूचना मिलते ही बेसुध होकर गिर गयी और थोड़ी-थोड़ी देर पर अचेत हो रही है। वहीं ऐसा ही हाल बद्री व रामदेई के भी परिजनों का है। बद्री के परिजन तो इस बात को लेकर परेशान हैं कि बद्री की मौत के बाद उनकी पत्नी कौशल्या की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में हादसे की जानकारी हुई है। तीन मृतक बहराइच के होने बताए जा रहे हैं। जानकारी करवा रहे हैं। प्रशांत वर्मा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed