फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fake report filed in disposal of complaints

Bahraich News: शिकायतों के निस्तारण में लगा दी फर्जी रिपोर्ट

Mon, 30 Sep 2024 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Fake report filed in disposal of complaints
पयागपुर(बहराइच)। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं, इसका उदाहरण पयागपुर तहसील क्षेत्र में देखने को मिला। जहां बिजली विभाग ने बिना किसी जांच के शिकायतों पर निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी। जानकारी होने पर एसडीएम ने एक्सईएन को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन



एसडीएम दिनेश कुमार ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को भेजे गए पत्र में बताया कि विभाग की ओर से बिना जांच व बिना मौके पर गए ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। इससे तहसील और जिले की रैंकिंग खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत संख्या 30105224001323, 30105224001327, 30105224001328 का निस्तारण कर दिया गया है, लेकिन जब फोन पर इसका फीडबैक लिया गया तो शिकायत कर्ताओं ने मौके पर किसी भी अधिकारी के जांच करने की बात बताई। जबकि शासन की ओर से जांच आख्याओं में स्पॉट मेमो, जियो टैगिंग फोटो और दो गवाहों का हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर और पता लिखने का निर्देश है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत सत्य नारायण ने बताया कि जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed