फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Extends drop curtain rails, quarter hour operations disrupted

रेल पटी फैली, सवा घंटे बाधित रहा संचालन

Sat, 28 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 28 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Extends drop curtain rails, quarter hour operations disrupted
पटरी सही करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
 जरवल रोड रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास गुरुवार को लखनऊ-गोरखपुर प्रखंड की अप लाइन की रेल पटरी अचानक फैल गई। इस पर गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन को संकेत दिखाकर रोका गया। पटरी की मरम्मत के चलते सवा घंटे बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। 
विज्ञापन


गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवल रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गेट के निकट आउटर सिग्नल के पिलर संख्या 703/4 व 704/4 के मध्य लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते गुरुवार सुबह अचानक रेल पटरी फैल गई। इस पर 2.22 बजे लखनऊ की ओर जा रही सुषासन एक्सप्रेस को मजदूरों ने लाल झंडी दिखाकर रुकवाया। मामले की सूचना पाकर सेक्शन इंजीनियर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रेल पथ निरीक्षक राजाराम यादव को भी बुलवाया गया। रेल पटरी को दुरुस्त करवाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित गेट संख्या 296 पर ट्रेन खड़ी रही। एक घंटा 18 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लखनऊ-बहराइच सड़क मार्ग पर भी आवागमन बाधित रहा। वहीं, ट्रैक की गड़बड़ी से 14673 शहीद एक्सप्रेस व बीसीएन मालगाड़ी का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रेलवे स्टेशन मास्टर राकेश तिवारी ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण समस्या आई थी, जिसे इंजीनियरिंग विभाग ने ठीक कर लिया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो गया। रेल पथ निरीक्षक राजाराम यादव ने बताया कि ठेकेदारी के मजदूरों द्वारा मरम्मत कार्य चल रहा था इस दौरान समस्या आई थी। ट्रेनों का सुरक्षित संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed