{"_id":"5f9c3d758ebc3e9b7965afc8","slug":"expensive-wood-found-in-chc-superintendent-s-residence-bahraich-news-lko5478121115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक के आवास में मिला लकड़ी का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक के आवास में मिला लकड़ी का जखीरा
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। सीएचसी अधीक्षक मिहींपुरवा के सरकारी आवास का ताला उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी में खोला गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वन विभाग द्वारा तलाशी के दौरान 114 नग चिरान के पटरे बरामद किए गए। वन विभाग ने लकड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस बीच अधीक्षक ने अभी तक किसी अधिकारी से संपर्क नहीं साधा है।
विकास खंड कार्यालय मिहींपुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामनरायन वर्मा के सरकारी आवास के सामने लगे सागौन के पांच पेड़ चोरी-छिपे काट लिए गए थे। इसकी भनक लगने पर विभाग की टीम ने छापा मारकर चिकित्सक के जर्जर आवास से भारी मात्रा में लकड़ी बरामद की थी। इसके बाद से अधीक्षक आवास में ताला लगाकर फरार हो गए थे। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वन विभाग ने कमरे को सील कर दिया था।
शुक्रवार की सुबह अधीक्षक के प्रतिनिधि अनूप कुमार मकान की चाभी लेकर पहुंचे। उनको साथ लेकर नायब तहसीलदार शशांकनाथ उपाध्याय ने वन विभाग की टीम के साथ मकान का ताला खोला। आवास में भारी तादाद में लकड़ी देखकर अफसर चौंक पड़े। अधीक्षक के आवास से जांच में 114 चिरान के पटरे बरामद हुए जिसे वाहन से रेंज कार्यालय लाकर सील कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या ने बताया कि लकड़ी को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
लकड़ी कटान और बरामदगी की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि अधीक्षक के आवास से लकड़ी का बरामद होना आश्चर्यचकित करने वाला है। इसके संबंध में रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।