फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Everyone should celebrate the festival at home

सभी लोग घर में ही मनाएं त्योहार

Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Everyone should celebrate the festival at home
बहराइच। आगामी त्योहारों को लेकर थानों मेें शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से घरों में ही रहकर पर्व मनाने की अपील की। साथ ही शासन की ओर से कोई निर्देश न मिलने का हवाला देते हुए अधिकारियों ने जुलूस पर पूरी तरह पाबंदी के निर्देश दिए हैं। कहा कि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाने में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने की। उन्होंने कहा कि अभी तक शासन की ओर से सार्वजनिक कार्यक्रम करने की कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है। आप लोग अपने-अपने घरों में ही रहकर पूजा पाठ करें और कोई भी जुलूस न निकालें। जुलूस पर पूरी तरह पाबंदी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कैसरगंज थाने में बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हंसराम यादव, मौलाना खालिद, प्रधान अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, मटेरा थानाध्यक्ष चौथीराम यादव ने कहा कि जब तक शासन से कोई निर्देेेश नहीं मिलेगा, तब तक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नानपारा की राजा बाजार पुलिस चौकी में शांति समिति बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए नानपारा कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी त्योहार चेहल्लुम, दुर्गा पूजा व रामलीला कार्यक्रमों का आयोजन सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाएगा। कहा कि कोरोना काल के कारण अभी तक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम करने की गाइडलाइन नहीं जारी हुई है। आप लोग घर में ही रहकर त्योहार मनाएं। इस मौके पर कस्बा चौकी इंचार्ज अनूप त्रिपाठी, राजा बाजार चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अब्दुल वहीद, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष नदीम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed