फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Errors in feeding of 43345 farmers in Nanpara, 36 thousand corrected

नानपारा में 43345 किसानों की फीडिंग में त्रुटियां, 36 हजार हुए दुरुस्त

Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Errors in feeding of 43345 farmers in Nanpara, 36 thousand corrected
नानपारा में पीएम किसान सम्मान निधि में आधारकार्ड संशोधन डाटा फीडिंग कार्यालय का निरीक्षण करते ए - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। तहसील में मंगलवार को एडीएम पहुंच गए। उन्होंने चार ब्लॉकों में की गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में किसानों की डाटा फीडिंग की जानकारी ली। चारों ब्लॉक के 43345 किसानों के डाटा फीडिंग में त्रुटियां पाई गईं। इनमें से 36496 किसानों की त्रुटियां आधार कार्ड से दुरुस्त कराई गईं। साथ ही डाटा फीडिंग में और प्रगति लाने के निर्देश एडीएम ने दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में किसानों को दो हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रति चार माह पर दी जाती है। लेकिन कई किसानों के डाटा फीडिंग में नाम दुरुस्त नहीं हैं। त्रुटियों के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। इसकी जानकारी के लिए मंगलवार को एडीएम जयचंद्र पांडेय नानपारा तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील सभागार में स्थित कार्यालय डाटा फीडिंग की जानकारी ली।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा ने बताया कि डाटा फीडिंग मिलान में कई किसानों के नाम आधार कार्ड पर दर्ज नाम से गलत मिले। इस पर मौके पर ही कई नामों को आधार कार्ड के द्वारा दुरुस्त कराया गया। एसडीएम ने बताया कि नवाबगंज, शिवपुर, बलहा और रिसिया विकास खंड के 43345 किसानों के डाटा फीडिंग में त्रुटियां थी। इनमें से 36496 लोगों की त्रुटियां दुरुस्त कर दी गई हैं। किसानों के डाटा फीडिंग में त्रुटियां मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय से सभी किसानों का डाटा फीडिंग दुरुस्त कर दिया जाए। जिससे किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेेशक आरके सिंह, बलहा ब्लाक के टेक्निकल असिस्टेंट अभिषेक मौर्या, शिवपुर के विनय कुमार, बबलू गंगवार, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed