{"_id":"6434543ec1b1303a2a026f99","slug":"engine-failure-of-train-going-to-mailani-passengers-were-troubled-for-hours-bahraich-news-c-13-1-176317-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मैलानी जा रही ट्रेन का इंजन फेल, घंटों परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मैलानी जा रही ट्रेन का इंजन फेल, घंटों परेशान रहे यात्री
Mon, 10 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/रिसिया। बहराइच से मैलानी जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में सोमवार सुबह रिसिया स्टेशन पर खराबी आ गई। ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों को कई घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। नेपालगंज से आई दूसरी ट्रेन का इंजन लगाकर उसे रवाना किया गया। वहीं इंजन फेल होने के चलते बहराइच स्टेशन से मैलानी को जाने वाली दूसरी ट्रेन को भी रद्द करना पड़ा, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को यात्रा टालनी पड़ी।
बहराइच रेलवे स्टेशन से सुबह 8:20 बजे मैलानी के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन के इंजन में सोमवार को रिसिया स्टेशन पहुंचने पर तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन में सवार यात्रियों सुखलाल, मनसुख, सूबेदार चौबे, नीरज वर्मा, शालिनी पांडेय आदि के मुताबिक, ट्रेन के इंजन में बहराइच से रवाना होते समय ही खामी दिख रही थी। बावजूद इसके ट्रेन को रवाना किया गया और धीरे-धीरे कर ट्रेन किसी तरह रिसिया पहुंची और यहां इंजन में खराबी के चलते खड़ी हो गई। इस वजह से नेपालगंज से आने वाली एक अन्य ट्रेन भी रिसिया स्टेशन पर रुकी रही।
इसके चलते नेपालगंज रोड व मैलानी जाने वाली दोनों ट्रेनों के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग दस बजे नेपालगंज रोड से आई दूसरी ट्रेन का इंजन लगाकर मैलानी जाने वाली ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं खराब इंजन को नेपालगंज की बोगियों में जोड़कर बहराइच भेजा गया। दरअसल, नेपालगंज रोड से आने वाली ट्रेन को ही नंबर बदलकर बहराइच से मैलानी के लिए रवाना किया जाता है। लेकिन उस ट्रेन का इंजन मैलानी जाने वाली पहली ट्रेन में लगाए जाने से दूसरी ट्रेन को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
बहराइच से ही ट्रेन में थी तकनीकी खराबी
बहराइच से ही ट्रेन के इंजन में कुछ तकनीकी खामी थी जिसके चलते धीरे-धीरे कर ट्रेन रिसिया स्टेशन पहुंची थी, लेकिन यहां खराबी बढ़ गई। इसके चलते नेपालगंज से आई दूसरी ट्रेन का इंजन लगाकर उसे रवाना किया गया। वहीं खराब इंजन को नेपालगंज से आई ट्रेन की बोगियों में जोड़कर उसे बहराइच भेजा गया।
- अजय पटेल, रिसिया रेलवे स्टेशन मास्टर