{"_id":"5d1e3def8ebc3e3c9c05c343","slug":"encroachment-bahraich-news-lko4689087191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
बहराइच। नगर क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराने व यातायात समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान का अग्रिम रोस्टर जारी करते हुए तारीखें निर्धारित की हैं।
शहर में अतिक्रमण व जाम के जंजाल से निजात दिलाने के लिए डीएम शंभु कुमार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का रोस्टर जारी किया है। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को दोपहर ढाई बजे से अस्पताल चौराहा से पुलिस लाइंस तिराहा, 8 जुलाई को पानी टंकी चौराहा से कटी चौराहा तक अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।
9 को रतिकोनीबाग चौराहा से झिंगहाघाट तथा 10 जुलाई को चॉदपुरा चौराहा से गुल्लाबीर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम व द्वितीय, सीओ नगर, संबंधित थानाध्यक्ष, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व विद्युत, अधिशासी अभियंता एनएच 927, ईओ नगर पालिका परिषद व अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र की अगुवाई में टीमें गठित कर रोस्टर के तहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।