फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   encounter

मुठभेड़ में 50 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तमंचा बरामद

Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
encounter
फखरपुर (बहराइच)। कुंडासर चौराहे के पास लूट का विरोध करने पर सर्राफ व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश को पकड़ने के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 20 मिनट तक दोनों तरफ से रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। इसी बीच पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया और दूसरे को घेराबंदी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था। तीसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर कला निवासी सुशील सोनी और प्रदीप सोनी बीते गुरूवार को दुकान बंद करके घर आ रहे थे। रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने लूट करने के लिए फायर झोंक दिया था। जिसमें सुशील सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एसपी सुजाता सिंह ने टीम गठित कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर फखरपुर थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी व कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता ने मुखबिर का जाल बिछाया था। शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सर्राफ व्यापारी की हत्या करने वाले बदमाश भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए गठित टीम शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ बजे भकला चौराहा के आगे सिदरखा मोड़ पर पहुंची और बदमाशों का इंतजार करने लगी। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर सराय कनहर की तरफ से आते हुए दिखाई पड़े। टीम ने घेराबंदी करते हुए रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। लगभग 20 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग रूक-रूक कर होती रही। बाइक पर पीछे बैठे दो बदमाश उतर कर भागने लगे। जिसमें से एक बदमाश अखिलेश वर्मा पुत्र उधम सिंह वर्मा निवासी डीहा थाना दरगाह शरीफ को दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे बदमाश वीरेंद्र वर्मा पुत्र हरनाम वर्मा निवासी सराय कनहर थाना कैसरगंज को पुलिस ने दौड़ा कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचा 12 बोर, एक खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बाइक से भागे अपने तीसरे साथी का नाम वासुदेव दूबे पुत्र बाबादीन निवासी ताहरपुर सिलौटा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी बताया है। घायल बदमाश अखिलेश वर्मा को दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाद जेल भेज दिया जाएगा।
सर्राफा व्यापारी की हत्या के बाद देवीपाटन मंडल के डीआईजी डॉ. राकेश सिंह व एसपी सुजाता सिंह ने बदमाशों के ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया था। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में जल्द ही खुलासा करने का निर्देश दिया था। बीती रात दो थानों की संयुक्त टीम ने बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया।

फखरपुर थाना क्षेत्र में व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। टीम को तीसरे बदमाश को भी पकड़ने के निर्देश दिए गए है। जल्द ही पुलिस द्वारा बदमाश को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed