Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Employment week to begin in villages from today

Bahraich News: गांवों में आज से शुरू होगा रोजगार सप्ताह

Mon, 23 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Employment week to begin in villages from today
बहराइच। खेती-बाड़ी के सीजन में 20 दिन तक बंद रहे रोजगार के काम अब गांवों में फिर शुरू होंगे। जिले में 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह चलाया जाएगा। इसके तहत सभी 1043 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराकर पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा। जिले के 14 ब्लॉकों को कुल 4,17,200 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत तालाब, सड़क, खेल मैदान, पशु शेड, श्मशान घाट और नाला निर्माण समेत विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य गांवों में रोजगार उपलब्ध कराकर श्रमिकों का पलायन रोकना है।
विज्ञापन


खेती के सीजन को देखते हुए साल में 60 दिन तक काम बंद रखने का प्रावधान है। रबी की बोआई के चलते एक से 20 नवंबर तक काम बंद रहा। शनिवार तक करीब 25 हजार श्रमिकों के मस्टर रोल जारी किए जा चुके थे। ब्लॉकों में बीडीओ स्तर पर कराए जाने वाले कार्य भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जिले में करीब 4.40 लाख जॉब कार्ड धारक हैं, जिनमें 2,30,423 सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
अभियान की तैयारी पूरी है। सोमवार से सभी पंचायतों में काम शुरू होंगे। कार्यों का चिह्नांकन हो चुका है। शनिवार तक करीब 25 हजार श्रमिकों के मस्टर रोल जारी किए गए थे। रविवार को भी कार्यालय खोलकर तैयारी की गई।
- रविशंकर पांडेय, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed