{"_id":"5e6fb6338ebc3ea7b27a32bd","slug":"elephants-trampled-young-man-going-home-from-market-bahraich-news-lko513851551","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार सेे घर जा रहे युवक को हाथियों ने रौंदा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार सेे घर जा रहे युवक को हाथियों ने रौंदा, घायल
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। भवानीपुर गांव निवासी एक ग्रामीण सोमवार की शाम बिछिया बाजार से खरीददारी कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन से आगे पहुंचने पर दो हाथियों ने उसे दौड़ाकर रौंद दिया, जिससे उसकी पसली टूट गयी। साथी ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में नेपाली हाथी बड़ी संख्या में आए हुए हैं। हाथी विभिन्न क्षेत्रों में विचरण कर मकानों के साथ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव निवासी गोकरन (35) पुत्र बाबूराम सोमवार को तीन अन्य सहयोगियों के साथ खरीददारी के लिए बिछिया बाजार आया था। शाम को खरीददारी करने के बाद वह पैदल वापस गांव जा रहा था।
शाम को सात बजे गोकरन सहयोगियों के साथ बिछिया रेलवे स्टेशन के निकट से होकर गांव जा रहा था। तभी दो हाथी आ गए और ग्रामीणों को दौड़ा लिया। तीन ग्रामीण भाग गए, जबकि गोकरन गिर गिया, जिसे हाथियों ने रौंद दिया। इससे गोकरन की पसली टूट गई। ग्रामीणों के पीपा बजाने पर हाथी जंगल की ओर गए। आसपास के लोग घायल को लेकर पीएचसी सुजौली पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाथी के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन रक्षक यमुना प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह और शाम को ग्रामीण सतर्कता बरतें। नेपाली हाथियों के झुंड जंगल में विचरण कर रहे हैं।