फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants trample crops

हाथियों ने रौंदी फसल

Tue, 05 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample crops
बहराइच। भरथापुर गांव में मंगलवार दोपहर हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने खेत में लगी सरसों, लहसुन और केले की फसल को रौंद दिया। इसके बाद सभी चिंघाड़ने लगे। इससे ग्रामीण दहशतजदा रहे। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भरथापुर गांव दोनों ओर से जंगल से सटा है। गांव में मंगलवार दोपहर हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने गांव में चिंघाड़ लगाई तो ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने पीपा व थाली बजाई। इस पर हाथी खेत की ओर चले गए।
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने गांव निवासी कंबल प्रसाद की दो बीघा सरसों व बबलू के खेत में लगी लहसुन की फसल को रौंद दिया। इसके बाद हाथियों का दल घनश्याम के केले के खेत में पहुंचा। यहां हाथियों ने केला खाया। इसके बाद पेड़ गिराते चले गए। ग्रामीणों ने पीपा व थाली बजाई तो लगभग 10 मिनट तक चिंघाड़ के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed