फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants entered Girijapuri colony, demolished three houses

गिरिजापुरी कॉलोनी में घुसे हाथी, तीन मकान ढहाए

Mon, 02 Mar 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Elephants entered Girijapuri colony, demolished three houses
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में गिरिजापुरी कालोनी में नेपाली हाथियों के उत्पात में क्षतिग? - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी कॉलोनी में रविवार देर रात हाथियों का झुंड पहुंच गया। यहां हाथियों ने तीन मकानों को तहस-नहस कर दिया। पुजारियों ने भागकर जान बचाई। हाथियों की आमद को देखते हुए ग्रामीण पूरी रात सो नहीं सके। दो दिन से लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत है। इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में इस समय नेपाली टस्कर हाथियों की आमद बढ़ गई है। टस्कर हाथी दो दिनों से जंगल के निकट बसे गांवों में उत्पात मचा रहे हैं। शनिवार की रात जमुनिहा गांव में हाथियों ने उत्पात मचाया था। वहीं, रविवार की रात कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी सिंचाई कॉलोनी में तीन हाथी पहुंच गए। हाथी रात करीब तीन बजे गिरिजेश्वर मंदिर व हनुमान मंदिर में घुस गए और यहां पुजारी रामदास तिवारी और पुजारी रामअवतार वर्मा के आवास को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन

पुजारियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद हाथियों ने पड़ोसी विजय श्रीवास्तव पुत्र कृष्णकुमार श्रीवास्तव के कच्चे मकान को ढहा दिया। साथ ही बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। हाथियों ने लगभग दो घंटे तक उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। लोग रात भर ढोल-पीपा बजाते रहे। ग्रामीणों ने हाथियों के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने वन रक्षक यमुना विश्वकर्मा, वाचर ओमप्रकाश को मौके पर भेजकर जांच करायी। वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed