{"_id":"67c747eafd516828c00ef6a4","slug":"elephants-create-havoc-break-fencing-and-trample-wheat-crop-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127507-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाथियों का उत्पात, फेंसिंग तोड़ रौंद डाली गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाथियों का उत्पात, फेंसिंग तोड़ रौंद डाली गेहूं की फसल
Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के आंबा गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल।
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात हाथियों ने जंगल से सटे आंबा गांव में उत्पात मचाया और एक बीघे से अधिक गेहूं की फसल को रौंद डाला। हाथियों के डर से किसान रातभर जागते रहे और हांका लगाते रहे।
कतर्नियाघाट वन रेंज की ग्राम पंचायत आंबा में सोमवार की रात लगभग 11 बजे हाथियों का एक झुंड आ धमका। हाथी तार फेंसिंग तोड़कर आबादी में दाखिल हुए और खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथी लगभग पांच घंटे तक डटे रहे। इस दौरान हाथियों ने गांव निवासी जाबिर, रफीक, इदरीश, चेतराम का लगभग एक-एक बीघा गेहूं की फसल पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दी। ग्रामीण पूरी रात जागकर हांका लगाते रहे और हाथियों को भगाने का प्रयास करते रहे। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दी।
हाथियों के उत्पात की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम को जांच के लिए गांव भेजा है। साथ ही गजमित्रों की टीम को भी अलर्ट किया जा रहा है। -आशीष गौड़, वन क्षेत्राधिकारी