{"_id":"6012e7b78ebc3e340453b254","slug":"elephant-reached-thediya-village-demolished-two-houses-bahraich-news-lko5620213194","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेढ़िया गांव में पहुंचा हाथी, फूस के दो मकान ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेढ़िया गांव में पहुंचा हाथी, फूस के दो मकान ढहाए
विज्ञापन
बहराइच। जंगल से सटे कैलाशनगर टेढ़िया गांव में बुधवार रात टस्कर हाथी पहुंच गया। हाथी ने गांव में उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के फूस के मकान ढहा दिए। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। गुरुवार सुबह रेंज कार्यालय पर सूचना देने पर वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया है। हाथी के हमले में हजारों का नुकसान हुआ है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज से सटे गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने गिरिजापुरी में उत्पात मचाया था। वहीं, बुधवार रात टस्कर हाथी कैलाशनगर टेढ़िया गांव पहुंच गया। जहां हाथी ने रात 12 बजे के आसपास गांव निवासी परशुराम व चौधरी के फूस के मकान को ढहा दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पीपे व थाली बजाई तो हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथी के हमले में दोनों घर की पूरी गृहस्थी तहस-नहस हो गई। रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई। इस पर गुरुवार को सदर बीट इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर क्षति का मुआयना किया। बीट इंचार्ज ने कहा कि प्रार्थनापत्र मिलने पर दोनों पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, लगातार हो रहे हाथियों के हमले से ग्रामीणों में भय है।