{"_id":"601ee1d01320a83a4a3849bd","slug":"elephant-killed-in-katarnia-due-to-tiger-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघों के हमले में कतर्निया में हाथी की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघों के हमले में कतर्निया में हाथी की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
Sun, 07 Feb 2021 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाथी की मौत...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर्निया के ट्रांस गेरुआ इलाके के कौड़ियाला बीट में शनिवार को एक हाथी का शव मिला है। बाघों के हमले में वन विभाग हाथी की मौत की आशंका जता रहा है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। शव मिलने वाले स्थान पर कैमरा लगाकर हमले के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत कौड़ियाला बीट में शनिवार को वनकर्मी गश्त कर रहे थे। तभी कुछ दुर्गंध का एहसास हुआ। मौके पर एक नर हाथी मरा हुआ मिला। बेंत के जंगल में मिले हाथी के शव की सूचना पर दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह, डब्लूडब्लूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन वनकर्मियों व एसएसबी के जवानों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद डीएफओ ने बताया कि बेंत की झाड़ियों में शव उलझा हुआ था। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। हाथी के दांत व अन्य अंग सुरक्षित हैं। जबकि सूंड़ का निचला भाग, दोनों कान एवं गर्दन के ऊपरी हिस्से को बाघों द्वारा खाया गया है। मौके पर एक से अधिक बाघों के पदचिन्ह मिले हैं। डीएफओ ने बताया कि मौके पर चार कैमरे लगाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन