{"_id":"6754afc81e571f1a650dea84","slug":"electricity-workers-shouted-in-protest-against-privatization-warned-of-agitation-bahraich-news-c-98-1-slko1007-123665-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार, दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार, दी आंदोलन की चेतावनी
Sun, 08 Dec 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में घंटाघर विद्युत उपकेंद्र पर सुरक्षा में तैनात पुलिस।
बहराइच। निजीकरण के विरोध में शनिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में आक्रोशित कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय पर बैठक की। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपकर चेतावनी दी कि कर्मचारियों का निजीकरण कतई स्वीकार नहीं हैं, सरकार नहीं मानेगी तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
अस्पताल चौराहा स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर शनिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सहसंयोजक सुशील गोस्वामी की अगुवाई में विभाग के सभी संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने सरकार के ऊर्जा निगम का निजीकरण किए जाने के विरोध में सभी ने आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक की। सहसंयोजक गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करने का फैसला उपभोक्ता, कर्मचारी व अधिकारी विरोधी फैसला है।
उन्होंने कहा कि सरकार के पूर्व में लिए गया ग्रेटर नोएडा में निजीकरण का प्रयोग पूरी तरह विफल साबित हुआ है। सरकार को इसकी समीक्षा करना चाहिए। सहसंयोजक ने कहा कि आगरा और केस्को के निजीकरण का एग्रीमेंट एक साथ हुआ था। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी कि निजीकरण भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नफीस अहमद, जोन अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला मंत्री जयनंदन मिश्रा, शेषराम चौहान, राकेश मौर्या, मोबिन अहमद, अजय साहनी, सहादत अली समेत काफी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यालय में तैनात रहे पुलिकर्मी
संगठन की बैठक से पूर्व शहर के चौक बाजार स्थित उपखंड कार्यालय समेत जिले के सभी उपकेंद्रों पर शनिवार को पुलिसकर्मी व अधिकारियों की तैनाती कर गई थी। पुलिसकर्मियों की तैनाती बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर रही। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की देखरेख में मंडल कार्यालय पहुंचकर बैठक कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
उपकेंद्रों पर तैनात हुए अधिकारी
डीएम मोनिका रानी ने बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए विद्युत व कानून व्यवस्था में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट व जिले के सभी उपजिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्युत उपकेंद्रों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। डीएम ने बताया कि विद्युत पारेषण खंड बहराइच के अंतर्गत आने वाले 132 केवी पारेषण उपकेंद्र सदर, बेगमपुर, नानपारा, पयागपुर, 220 केवी हेमरिया, तेजवापुर और विद्युत वितरण खंड कैसरगंज व नानपारा के सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।