फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity failure for two days, 20 thousand people are worried

Bahraich News: दो दिन से बिजली गुल, 20 हजार आबादी परेशान

Sat, 01 Jul 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 01 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure for two days, 20 thousand people are worried
धरसवां (बहराइच)। चित्तौरा विकासखंड के कई गांवों में बीते दो दिन से बिजली नदारद है। लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों को विषैले जीवों का खतरा सता रहे है।
विज्ञापन


चित्तौरा विकासखंड के दर्जनों गांवों को पयागपुर से संचालित 33 केवीए लाइन से आपूर्ति की जाती है। पयागपुर से मिलने वाली आपूर्ति श्रावस्ती जिले के गिलौला उपकेंद्र पहुंचती है। वहीं से पचदेवरी फीडर से बहराइच के दर्जनों गांवों को आपूर्ति दी जाती है। पचदेवरी फीडर से बीते बृहस्पतिवार रात से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, बीच में डेढ़ घंटे के लिए बिजली आई पर इसके बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण चित्तौरा विकासखंड के दर्जनों गांवों डुहुरू, सिटकहना, कामोलिया, लालनगर, धरसवा, बरहिया, बड़ागांव, ककरा, कैनी आदि के 20 हजार लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आरोप है कि गैर जनपद से आपूर्ति मिलने के चलते अक्सर बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटकहना निवासी श्याम जी ने बताया कि पिछले दो दिनों से ज्यादा हो गए हैं। बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। जबकि बारिश के चलते अक्सर बिषैले जीव निकल रहे हैं। बरहिया निवासी शुभम ने बताया कि बिजली न आने से अंधेरे में छोटे बच्चे परेशान हो रहे हैं। धरसवां निवासी सूरज ने बताया कि बिजली न आने से रात में मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed