फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity came after twenty hours, then it went off again

Bahraich News: बीस घंटे बाद आई बिजली, फिर हो गई गुल

Fri, 28 Jun 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity came after twenty hours, then it went off again
नवाबगंज कस्बे की छह हजार की आबादी परेशान, पेयजल की भी बढ़ी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बा नवाबगंज स्थित राजकीय यूनानी चिकित्सालय के पास लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व ओवरलोड होने से जल गया था। विभाग की ओर से बीस घंटे के बाद बीते बुधवार की शाम ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू कराई, लेकिन 12 घंटे के बाद ट्राॅली ट्रांसफार्मर भी दगा दे गया। जिससे आपूर्ति पुन: ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने कस्बे की करीब छह हजार से अधिक आबादी इस भीषण चिपचिपाहट भरी गर्मी में बिजली-पानी को लेकर परेशान है।
कस्बा स्थित राजकीय यूनानी चिकित्सालय के सामने चार सौ केवी के ट्रांसफार्मर के माध्यम से छह हजार से अधिक कस्बेवासियों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। बीते सोमवार की रात साढ़े 12 बजे ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे कस्बे का बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। करीब बीस घंटे के बाद विभाग की ओर से ट्राली ट्रासंफार्मर लाकर वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बिजली आपूर्ति शुरू की, तो कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली है। लेकिन बुधवार की रात 12 घंटे के बाद करीब साढ़े तीन बजे आपूर्ति पुन: ठप हो गई।
विज्ञापन

आपूर्ति ठप होने से एक बार फिर सभी के सामने बिजली पानी का संकट पैदा हो गया। हालांकि विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्राॅली ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करा दी है। मामले में उपकेंद्र के विभागीय अधिकारी अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रिसिया नगर पंचायत से ट्राली ट्रांसफार्मर मंगवाकर लगवाया गया था। जिसमें तकनीकी खराबी आने से कुछ देर के लिए परेशानी हुई थी। खराबी को दुरुस्त कराकर आपूर्ति पुन: बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed