फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   election for third round today in shravasti

1533 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 16 Oct 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 16 Oct 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान होने वाले तृतीय चरण चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। आज दो विकास खंडों के तीन लाख चार हजार 896 वोटर कुल 1533 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से नौ जिला पंचायत व 218 क्षेत्र पंचायत की सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को जमुनहा व हरिहरपुररानी विकास खंड मुख्यालय से बूथों के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


इस चरण के लिए जमुनहा में 234 व हरिहरपुररानी में 198 बूथ बनाए गए हैं। 436 मतदान स्थलों वाले इस चरण में कुल तीन लाख चार हजार 896 वोटर हरिहरपुररानी के 99 पदों के सापेक्ष 670 व जमुनहा के 119 पदों के सापेक्ष 714 के साथ नौ जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वोटरों में हरिहरपुररानी विकास खंड के एक लाख 37 हजार 627 व जमुनहा के एक लाख 67 हजार 269 मतदाता शामिल हैं। तीसरे चरण में जिला पंचायत के वार्ड संख्या पांच से लेकर तेरह तक व चौदह आंशिक के लिए मतदान होगा।

पहले दौर में होने वाले चुनाव में वार्ड संख्या 14 के कुछ बूथों पर मतदान हो चुका है। जो विकास खंड गिलौला में
शामिल थे।

पोलिंग बूथ बदला

श्रावस्ती। जमुनहा विकास क्षेत्र में आज तीसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में मतदान केंद्र संख्या 91 प्राथमिक पाठशाला जमुनहा द्वितीय के परिसर में नवरात्र पर देवी पूजा का आयोजन चल रहा है। यहां देवी की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

उसका विसर्जन विजय दशमी के बाद होगा। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त ने डीएम आर विक्रम सिंह को पत्र भेज कर मतदान केंद्र संख्या 91 को प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय जमुनहा प्रथम में स्थापित करने की संस्तुति दे दी है।

ऐसे में अब प्राथमिक विद्यालय जमुनहा प्रथम में मतदेय स्थल संख्या 90 व 91 को स्थानांतरित कर दिया गया है। ऐसे में डीएम ने उप जिलाधिकारी जमुनहा को पत्र भेजकर आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

लापरवाह रजिस्ट्रार कानूनगो निलंबित

श्रावस्ती। भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम संभारपुरवा में बीएलओ द्वारा 43 व्यक्तियों के परिवर्धन फॉर्म गायब हो गए थे। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने इसकी जांच उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश वर्मा से कराई थी।

एसडीएम भिनगा व तहसीलदार राजेश कुमार की जांच के उपरांत फॉर्म गायब होने व काम में लापरवाही बरतने पर पूर्ण रूप से रजिस्ट्रार कानूनगो उमेश तिवारी को दोषी पाया गया।

 जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने रजिस्ट्रार कानूनगो को निलंबित कर दिया है। इस कृत्य से 43 लोग मतदान से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।


 कार्य में लापरवाही करने वाले सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को निलंबन करके उन्हें चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा। ईमानदार अधिकारी/ कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed