फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   election campaign in shrawasti

प्रत्याशियों में घर-घर पहुंचने की मची होड़

Mon, 05 Oct 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 05 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत के प्रथम चरण के लिए नौ अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जहां प्रत्याशियों में गांव-गांव घर-घर पहुंचने की होड़ मची हुई है। वहीं प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गया है। राजनीतिक दलों ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर हलचल पैदा कर दी है।
विज्ञापन


इकौना व गिलौला विकास क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को लाने-ले जाने के लिए मंगलवार को अधिग्रहित छोटे व बड़े वाहनों को पुलिस लाईन परिसर में खड़ा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं पोलिंग पार्टियों के लिए बैलेट पेपर व अन्य दस्तावेजों को झोलों में रख कर बूथवार सफाई कर्मियों द्वारा सील किया जा रहा है। जिसे गुरुवार को पीठासीन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। तीन दिनों बाद होने वाले मतदान के लिए सभी प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर किसी में गांव-गांव घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को अपने पक्ष में रिझाने की होड़ सी लगी हुई है। हर कोई मतदाताओं को सब्जबाग दिखा कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहा है। वहीं चुनाव में किसी प्रकार की खलल पैदा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा थानावार शांत समितियों की बैठक कर लोगों से अमन चैन बनाए रखने की अपील कराई जा रही है।

स्वयं प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।


नहीं हो रहा आचार संहिता का अनुपालन
जिले में आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू है। जिसका अनुपालन कराने वाले अधिकारी इस आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। इसका प्रमाण कलेक्ट्रेट परिसर सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र गिलौला में देखा जा सकता है। एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता से संबंधित होर्डिंग लगी हुई है। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र गिलौला में कुछ प्रत्याशियों द्वारा पोस्टर चिपकाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed