फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   election

तेज धूप में भी दिखा गांव की सरकार बनाने का उत्साह

Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
election
17 बीएचआर 33 - मिहींपुरवा ब्लाक कार्यालय में नामांकन के लिए लगी लाइन व लाठी लेकर खड़े कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तल्ख धूप और हवा के थपेड़े भी चुनावी जंग में में भाग्य अजमा रहे दावेदारों का उत्साह कम नहीं कर पा रहे। गांव की सरकार में अपनी जगर बनाने की ठान चुके दावेदार लाव लश्कर के साथ नामांकन स्थल पहुंचकर बारी-बारी से नामांकन पत्र जमा करते नजर आए। इस दौरान उनमें कोरोना को लेकर भी कोई चिंता व खौफ नजर नहीं आता दिखा। नामांकन स्थल पहुंचे लोगों ने मास्क तो लगा रखा था। मगर सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह दर किनार थी।
विज्ञापन

दावेदारों के पीछे चल रही भीड़ को देखकर लग रहा था कि चुनाव मानो सांसद या फिर विधायकी का हो। वैसे तो नामांकन का समय सुबह आठ बजे था, लेकिन सात बजे के पहले ही दावेदारों का हुजूम ब्लाकों के इर्दगिर्द पहुंचने लगा था। समर्थक भी नारेबाजी करते हुए दावेदारों का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

चित्तौरा ब्लाक कार्यालय में संभावित प्रत्याशी नामांकन के लिए काफी संख्या में एकत्रित हुए। महिला व पुरुष लोगों की काफी भीड़ दिखी। खंड विकास अधिकारी व एसडीएम सदर की ओर से मौका मुआयना किया गया। लोगों को सोशल डिस्टेंस के तहत खड़े रहने के निर्देश दिए गए। लेकिन भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंस गायब दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसिया ब्लाक कार्यालय में शुक्रवार को गांव की सरकार के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रत्याशियों को सेनेटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया। महिलाओं ने काफी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें शकुंतला सिंह, बीना देवी श्रीवास्तव, इंदू सिंह, उमा देवी सिंह, खुशनुमा, सहीदा, बब्बे अहमद, गुलाम रसूल समेत अन्य ने नामांकन किया। 10 न्याय पंचायत स्तर पर 10 टेबल लगाया गया। सभी जगह अलग-अलग नामांकन हुआ। प्रत्याशियों को सेनेटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया गया। एसडीएम सौरभ गंगवार, बीडीओ रविशंकर प्रधान ने निरीक्षण किया।
बलहा ब्लाक कार्यालय में 59 ग्राम प्रधान, 119 क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन सुबह आठ बजे से शुरु हुई। देर शाम तक काफी भीड़ दिखी। नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशी काफी दूर तक खड़े रहे। बैरीकेटिंग युक्त प्रवेश गेट पर जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, बीडीओ रंजन लाल गुप्ता, कोतवाल हर्षवर्द्धन सिंह जमा रहे। वाहनों को अंदर जाने से रोका गया। एक प्रत्याशी के साथ एक ही प्रस्तावक को प्रवेश दिया गया। एसडीएम का कहना है कि भीड़ के चलते रात 11 बज जाएंगे।
ब्लाक कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हुई। अलग-अलग टेबल 10 न्याय पंचायत के लिए बनाई गई। एक प्रत्याशी के साथ एक प्रत्याशी साथ एक प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया गया। डीडीओ राजेश कुमार मिश्रा व बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने मुआयना किया। देर शाम तक पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा होते रहे।
विशेश्वरगंज ब्लाक कार्यालय में नामांकन करने वाले संभावित दावेदारों की शनिवार को काफी भीड़ दिखी। प्रस्तावक व दावेदार एक साथ ही कार्यालय में प्रवेश करते दिखे। कुछ लोगों की कोरोना जांच हो रही थी तो कुछ ऐसे ही प्रवेश करते दिखे। खंड विकास अधिकारी द्वारा लोगों को टोक कर लाइन में लगवाया गया। उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती व सीओ ने ब्लाक कार्यालय में दाखिल हो रहे नामांकन पत्रों का जायजा लिया।
पयागपुर ब्लाक कार्यालय परिसर में संभावित दावेदारों के नामांकन के लिए काफी अव्यवस्था दिखी। बिना जांच व सोशल डिस्टेंस के ही लोग ब्लाक कार्यालय में प्रस्तावक के साथ प्रवेश करते दिखे। बीडीओ श्वेता मिश्रा व आरओ मंशाराम मौर्या भी मौजूद रहे। इसके बाद भी संभावित दावेदारों की ओर से सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। दावेदारों की कार्यालय के बाहर काफी लंबी लाइन दिखी।
जरवल ब्लाक मुख्यालय परिसर में गांव की सरकार के लिए शनिवार को नामांकन पत्र जमा कराए गए। कर्मचारियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग व बिना सेनेटाइजेशन के ही प्रवेश दिया गया। जिससे लोगों में कोरोना संक्रमण बढ़ने की खतरा प्रबल हुई। वहीं पंचायत प्रत्याशियों की लाइन लखनऊ हाईवे तक लगी रही। लाइन में लगे सभी लोगों के नामांकन पत्र जमा किए गए।
कैसरगंज ब्लाक कार्यालय में सुबह से ही पंचायत प्रतिनिधियों की नामांकन के लिए काफी भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंचायत प्रत्याशियों को बाहर ही रोक दिया गया। जांच के बाद नामांकन पत्र जमा किया गया। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने पूरे दिन स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एक-एक कर लोगों को ब्लाक कार्यालय में प्रवेश दिया गया। प्रभारी बीडीओ सुरेश सिंह व थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने भी मौका मुआयना कर जायजा लिया।
फखरपुर ब्लाक मुख्यालय में नामांकन के लिए लंबी कतार लगी रही। ब्लाक कार्यालय से लेकर थाने तक लगभग 300 मीटर की दूरी में खड़े लोगों ने धूप के बीच नामांकन के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। हालांकि ब्लाक में जांच व सेनेटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया। लंबी लाइन के चलते पंचायत प्रत्याशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बीडीओ पूजा चौधरी, थानाध्यक्ष श्यामदेव ने मुआयना किया।
मोतीपुर मिहींपुरवा ब्लाक कार्यालय में ग्राम पंचायतों की सरकार चुनने के लिए शनिवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशियों की काफी भीड़ दिखी। लगभग एक किलोमीटर की गोलाई में सभी खड़े रहे। प्रत्याशियों व प्रस्तावकों को समझाने के लिए कर्मचारी लाठी लेकर खड़े रहे। लेकिन प्रत्याशियों द्वारा जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ी।
शिवपुर ब्लाक कार्यालय परिसर में शनिवार को संभावित प्रत्याशियों की काफी भीड़ दिखी। लेकिन तेज धूप व गर्मी के बीच लोग खड़े रहे। पानी तक की व्यवस्था नहीं रही। लोग धूप के बीच ही अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसके बाद सभी ने अव्यवस्थाओं के बीच नामांकन पत्र जमा किया। ब्लाक कार्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी तक लाइन लगी रही।
महसी ब्लाक कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची। ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाएं घूंघट की ओट में नामांकन के लिए कतार में लगी रहीं। तेज धूप व गर्मी भी उनके साहस को नहीं डिगा सकीं। लोगों ने अपनी बारी आने पर नामांकन पत्र दाखिल किया। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ बीडीओ ने मौका मुआयना कर स्थिति जांची।
तेजवापुर ब्लाक मुख्यालय में सुबह सात बजे से ही काफी संख्या में संभावित प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे। संभावित दावेदारों की भीड़ देखकर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लाइन में लगे लोग लगभग दो से तीन घंटे इंतजार के बाद कार्यालय पहुंचे। यहां पर अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बीडीओ व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

बाबागंज। जिले में 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव का मतदान होना है। कोरोना संक्रमण भी फैल रहा है। इसके बावजूद शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दावेदार बिना मॉस्क के ही पहुंच गए। संभावित दावेदारों की काफी भीड़ दिखी। अधिकारी व कर्मचारी भी भीड़ को देखकर बेबस दिखे। हालांकि अधिकारियों ने संभावित दावेदारों को समझाकर लाइन लगवाया। कतार में लगे लोगों का नामांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed