{"_id":"69a33d1f13464ff57f05d6ce","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145148-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
Sun, 01 Mar 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महेशपुरवा चांदपारा गांव निवासी एक वृद्ध महिला की शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी हमीदा (70) शुक्रवार शाम पारिवारिक कार्य से कबरियापुरवा गांव गई थीं। देर शाम वह बहराइच-महसी हाईवे से पैदल अपने घर लौट रही थीं। कबरियापुरवा गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल हमीदा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। तहसील चौकी प्रभारी गंगा यादव मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।