{"_id":"6619843eef45409b5d018ae4","slug":"elderly-man-attacked-with-sharp-weapon-during-money-transaction-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-112430-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रुपयों के लेनदेन में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रुपयों के लेनदेन में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला
Sat, 13 Apr 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुरा चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। रुपयों के लेनदेन के चलते दो लोगों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। हाथापाई में एक युवक ने धारदार हथियार से दूसरे के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी हाजी सुलेमान (60) बुधवार की रात वशीरगंज निवासी मोहम्मद इरफान (28) से सेवई के रुपये मांगने चांदपुरा चौराहे गया था। लेनदेन के चलते देखते ही देखते दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घायल दूसरे युवक इरफान का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस बाबत शहर कोतवाल का कहना है कि घायल बुजुर्ग की तहरीर पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।