{"_id":"5f429d1f8ebc3e3d1027e0a8","slug":"elderly-death-due-to-corona-82-people-found-positive-bahraich-news-lko536487619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 82 लोग मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 82 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच/रिसिया। रिसिया के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी एक वृद्ध की कोरोना से दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उधर, जिले में 82 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक-एक गांव के सात और नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
रिसिया के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय वृद्ध पांच दिन पूर्व हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वृद्ध के पुत्र दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए पुत्र ने पिता को दिल्ली में भर्ती करा दिया। आईसीयू में वृद्ध का इलाज चल रहा था। इसी बीच शनिवार देर रात वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि 24 घंटे में जिले में 82 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सुतौली गांव के सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि हुजूरपुर के बभनी भुलौरा गांव के नौ लोग संक्रमित मिले हैं। पुलिस चौकी बाबागंज, कोतवाली देहात, बाबागंज पीएचसी, जिला अस्पताल के कर्मचारी भी पॉजिटिव निकले हैं। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है।