फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly cyclist dies due to collision with vehicle

Bahraich News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Sun, 03 Mar 2024 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies due to collision with vehicle
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत सबलापुर निवासी कैलाश मणि तिवारी (65) शुक्रवार की शाम साइकिल से बेड़नापुर बाजार जा रहे थे। बहराइ-सीतापुर मार्ग पर विजय नगर चौराहा के पास उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैलाश उछल कर दूर जा गिरे। घायल कैलाश को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के दामाद मनीष शुक्ला ने बताया कि कोतवाली देहात में तहरीर दी गई है। कोतवाल बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed