फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elder beaten to death for protesting against tree cutting

पेड़ काटने के विरोध पर बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Elder beaten to death for protesting against tree cutting
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ी गांव में मंगलवार को रास्ते में लगे कटहल के पेड़ को काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ी गांव निवासी ताहिर अली (65) पुत्र उमराव के घर के पास रास्ते में कटहल का पेड़ लगा हुआ है। दोपहर में पड़ोसियों ने पेड़ काटना शुरू कर दिया। ताहिर ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दबंगों ने ताहिर को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर घर में मौजूद खातूना, फूलजहां, आसमीन, सकीना व सोनू मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पड़ोसियों ने साथियों के साथ मिलकर इन सभी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पिटाई से ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेें नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बहराइच रेफर कर दिया गया। इस दौरा रास्ते में ही ताहिर की मौत हो गई, जबकि घायल पांच लोगों में दो की नाजुक बताई जा रही है। नानपारा कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता खातूना की तहरीर पर झींगुर, मुजज्वर, वसीम, नसीम, सलाउद्दीन, गुड्डू उर्फ सुखराम, कादिर प्रधान व कोचई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed