फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight teams engaged in catching the wolf, no clue

Bahraich News: भेड़िया को पकड़ने में लगीं आठ टीमें, सुराग नहीं

Mon, 29 Jul 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 29 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight teams engaged in catching the wolf, no clue
दो मासूमों को निवाला व चार को घायल कर चुका है भेड़िया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से भेड़िये की दहशत बरकरार है। भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग कर जतन कर रहा है, लेकिन भेड़िया उन्हें लगातार चकमा दे रहा है। वन विभाग की ओर से अब भेड़िये को पकड़ने के लिए चार डिवीजन की टीमों के साथ ही चार मंडलीय टीमें भी लगाई गई हैं।
हरदी थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में लगभग एक माह से भेड़िये की दहशत व्याप्त है। भेड़िया शुक्रवार की रात मां के साथ सो रही नकवा निवासी प्रतिभा (02) को उठा ले गया था और निवाला बनाया था। वहीं इससे पूर्व नथुवापुर के मजरा मक्कापुरवा निवासी मासूम बालक अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष) को निवाला बनाया था। यही नहीं सुखरामपुरवा निवासी सोनू (08), फकीरे (60) व फकीरे की बहू संपत को घायल कर चुका है। लगातार जारी हमलों से जहां ग्रामीणों में डर व दहशत माहौल है। वहीं, वन विभाग भेड़िये को पकड़ने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं और शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन


चार पिंजरे, आठ ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए
वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि भेड़िया को पकड़ने के लिए चार डिवीजन टीमों के साथ-साथ चार मंडलीय टीमें लगाई गई हैं। औराही जगीर, नकवा, नथुवा पुर आदि गांवों मे लगातार कैसरगंज रेंजर अभिषेक सिंह, अब्दुल्लागंज रेंजर पंकज साहू, रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव, नानपारा रेंजर हरिओम श्रीवास्तव, एसडीओ अशोक कुमार डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा आदि की टीमें भ्रमण कर रही हैं। साथ ही चार पिंजरे, आठ ट्रैपिंग कैमरे, ड्रोन आदि भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed