फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight people missing in boat accident remain untraceable even on third day

Bahraich News: नाव हादसे में लापता आठ लोगों का तीसरे दिन भी पता नहीं

Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Eight people missing in boat accident remain untraceable even on third day
मिहींपुरवा के भरथापुर ​स्थित कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव पलटने के बाद तीसरे दिन भी ब - फोटो : मिहींपुरवा के भरथापुर ​स्थित कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव पलटने के बाद तीसरे दिन भी बचाव कार्य में जुटे जवान।
बिछिया। भरथापुर गांव के पास बुधवार शाम हुए दर्दनाक नाव हादसे के तीसरे दिन भी लापता आठ लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह सात बजे एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ, लेकिन शाम ढलते-ढलते ग्रामीणों की उम्मीदें एक बार फिर टूट गईं। राहतकर्मी दिनभर नदी में तलाश करते रहे, पर डूबे लोगों के सामान के अतिरिक्त कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी रामदयाल ने बताया कि राहत कार्य में तेजी लाने के लिए एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम लखीमपुर से बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि लापता लोगों का जल्द पता लगाया जा सके। नदी तट पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। लोग अपने परिजनों की झलक पाने की आस में पूरे दिन तट पर बैठकर नदी की लहरों की ओर टकटकी लगाए रहे, लेकिन दिन बीतने के साथ ही उम्मीद टूट गई।
विज्ञापन


बुधवार रात हुए हादसे के बाद बृहस्पतिवार को करीब 20 घंटे तक रेस्क्यू अभियान लगातार चला, लेकिन शाम चार बजे के बाद तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण राहत कार्य रोकना पड़ा। शुक्रवार को सुबह होते ही अभियान दोबारा शुरू हुआ, लेकिन तीसरे दिन भी नदी से केवल कुछ सामान ही बरामद हो सका। इसमें खैरटिया बाजार से ग्रामीणों द्वारा खरीद कर लाया जा रहा खाने-पीने का सामान, कपड़े और रोजमर्रा की वस्तुएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ टीम की अगुवाई कर रहे राजन सिंह ने बताया कि डूबे लोगों के कुछ सामान नदी से निकाले गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। नदी से मिली एक बोरी पर बेचन लाल लिखा देखकर तट पर मौजूद डूबे लोगों के परिजन फफक पड़े।


22 लोग सवार थे नाव में
गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर ग्रामीण नदी पार कर खैरटिया बाजार गए थे। सभी लोग शाम लगभग 5:30 बजे बाजार से लौटते समय खैरटियाघाट से नाव पर सवार हुए और भरथापुर की ओर चले। लगभग 6 बजे नाव भरथापुर घाट के पास पहुंची ही थी कि वह नदी में पड़े एक पेड़ से टकराकर पलट गई। नाव में सवार 22 लोग पानी में गिर गए, जिनमें से 13 को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक महिला का शव बरामद हुआ। अब भी पांच बच्चों समेत आठ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में टीमें जुटी हैं।दो मोटरबोट से होती रही खोज

एसएसबी की 70वीं बटालियन के कमांडेंट राजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो दर्जन जवान और दो मोटरबोट ने शुक्रवार को पूरे दिन कौड़ियाला नदी को भरथाघाट से बैराज तक खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अंधेरा होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू कार्य अब सुबह सात बजे फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed