{"_id":"6a5d1801a54a9573090dbbde","slug":"eight-modern-pathology-labs-to-be-built-at-a-cost-of-6-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153422-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छह करोड़ से बनेंगी आठ आधुनिक पैथोलॉजी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छह करोड़ से बनेंगी आठ आधुनिक पैथोलॉजी लैब
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गंभीर रोगों की जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार कर ली है। इसके लिए जिले के आठ स्थानों पर आधुनिक पैथोलॉजी लैब का निर्माण कराया जाएगा। लैब निर्माण के लिए जिला पंचायत को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। एक पैथोलॉजी के भवन निर्माण, जांच मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के लिए 75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। आधुनिक पैथोलॉजी लैब के निर्माण के बाद तहसील व ग्रामीण क्षेत्र से नगर मुख्यालय आने वाले रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
नगर मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को सभी प्रकार की जांचों की सुविधा निशुल्क व समय से मिल रही है, लेकिन तहसील व ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जिले में संचालित सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच की सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में वहां के मरीजों को या तो निजी पैथोलॉजी में जाकर महंगा शुल्क अदा कर जांच करानी पड़ रही है या उन्हें नगर मुख्यालय आना पड़ रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को उनके क्षेत्र में ही सभी प्रकार की जांच उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक पैथोलॉजी लैब का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है।
यहां होगा निर्माण
जिले के मोतीपुर, नानपारा, महसी, शिवपुर, जरवल, चित्तौरा, हुजूरपुर व पयागपुर में लैब का निर्माण कराया जाएगा। सभी लैबों के भवन निर्माण व आवश्यक उपकरणों के लिए 75-75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लैब निर्माण के बाद सभी प्रकार की रक्त जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांचों की सुविधा मरीजों को उनके घर के पास ही मिल सकेगी। उन्हें निजी पैथोलॉजी पर महंगा शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि लैब बनाने के लिए जिला पंचायत को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।