फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight lakh rupees were grabbed in the name of getting a private school aided.

Bahraich News: प्राइवेट स्कूल को एडेड कराने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पे

Sun, 08 Dec 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were grabbed in the name of getting a private school aided.
चित्तौरा (बहराइच)। निजी विद्यालय को सरकार से अनुदानित कराने (एडेड) के नाम पर ठगों ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस से सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर दरगाह थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गुलाम अलीपुरा निवासी राहुल कुमार कश्यप की दरगाह थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार औरैया जनपद के बिधूना भरथना रोड निवासी संदीप यादव और उनकी महिला मित्र बलिया बेलथरा रोड पलिया निवासी अक्षिता सिंह से मित्रता है। वे लोग अक्सर फोन पर उनके सामने काफी समय से निजी स्कूलों को सरकार से अनुदानित (एडेड) कराने का ठेका आदि लेने की बात करते थे और कराते भी थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके पड़ोसी नीरज यादव जो मिहींपुरवा स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य है ने अपने स्कूल को एडेड कराने की बात कही। इस पर उक्त दोनों लोगों ने आठ लाख रुपये में स्कूल को एडेड कराने की जानकारी दी। नीरज ने एडेड के नाम पर विश्वास में आकर उनके खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगस्त 2021 से जनवरी 2022 में कई बार में उन्होंने लगभग दो लाख 74 हजार रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उक्त लोगों ने फाइल कंपलीट होने की बात बोलते हुए शेष रुपये देने के लिए बोला जिस पर सितंबर 2022 में नीरज के सामने ही उन लोगों ने को घर बुलाकर पांच लाख 24 हजार रुपये नकद दे दिए। इस तरीके से आरोपियों के पास कुल आठ लाख रुपये पहुंच गया। काफी समय बीतने के बाद भी विद्यालय को एडेड नहीं किया गया। रुपये मांगने पर उक्त लोगों ने देने से इन्कार कर दिया। दरगाह शरीफ थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed